फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ ने मजदूर को मार डाला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

पीलीभीत जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के दावों के बीच कलीनगर तहसील क्षेत्र के ढकिया गांव की सीमा में बाघ ने मजदूर को मार डाला। बांसखेड़ा गांव के केदारी लाल (50) मजदूरी पर फसल की रखवाली करते थे। वह सोमवार सुबह फसल की रखवाली करने गए थे। उसी दौरान जंगल से बाहर निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें मुंह में दबाकर जंगल में खींच ले गया। दूसरे खेत में रखवाली कर रहे मजदूर की नजर पड़ी तो वह भाग कर गांव में पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो मौके पर पहुंचे। करीब 200 मीटर अंदर जंगल से शव बरामद किया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अफसरों के काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें