पीलीभीत के पूरनपुर में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर बुधवार की शाम करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे चाट-पकौड़ी के ठेले (पटरी दुकान) को रौंद दिया। हादसे में चाट खा रहे गांव जोगराजपुर निवासी मो. अजीम की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।