फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेत की जोताई करते वक्त रूटावेटर में फंसकर किसान की मौत, धड़ से अलग हुए हाथ-पैर

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार को खेत की जोताई कर रहे किसान की रूटावेटर में फंसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव जहूरगंज के रहने वाले अरुण कुमार (30) सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और रूटावेटर लेकर खेत गए थे। वह रूटावेटर से खेत में जोताई करने लगे। इसी बीच रूटावेटर में कुछ कमी आ गई, जिसे ठीक करने के लिए वह नीचे उतरे थे। रूटावेटर ठीक करने दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे अरुण उसमें फंस गए। रूटावेटर में फंसने से उनका एक पैर और हाथ धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद किसान में घर में चीत्कार मची हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें