पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के कटैया इस्लाम गांव में शनिवार रात सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा और एक किशोरी शामिल हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।