फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dost Police: पीलीभीत में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी

Sat, 20 Sep 2025 11:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने का भ्रमण किया। पुलिस के कामकाज का तरीका जाना। एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया समझी। दर्ज मुकदमा की विवेचना, मुकदमों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराना, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर थाने के सीयूजी नंबर, डायल 112 और वूमेन पावरलाइन 1090 पर कॉल कर सकते है। स्कूल आते-जाते समय अगर कोई परेशान कर रहा है तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें