पीलीभीत में शनिवार को अमरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति कुमार माधव ने समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। कई लोग ऐसे भी पहुंचे जो लगातार अपनी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में जा रहे थे लेकिन उनकी समस्या नहीं हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 50 से ज्यादा फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें ज्यादा रहीं।