फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: यूजीसी के नए नियमों पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और किसान नेता में बहस, वीडियो वायरल

पीलीभीत में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री के बयान के विरोध में प्रेस वार्ता कर रहे क्रांतिकारी विचार मंच के पदाधिकारी और किसान नेता देवस्वरूप पटेल व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष में बहस हो गई। जिलाध्यक्ष ने तीखे स्वर में यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। अन्य लोगों ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार देर शाम शहर के माता यशवंतरी देवी मंदिर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने सवर्ण समाज के जन प्रतिनिधियों पर तीखी टिप्पणी की थी। कहा था कि नेताओं को चूड़ी पहन लेनी चाहिए। इसके विरोध में क्रातिकारी विचार मंच के देव स्वरूप पटेल ने प्रेसवार्ता की। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता वाजपेई भी शामिल हुईं। यूजीसी के नए नियमों के समर्थन के सवाल पर जब देव स्वरूप पटेल ने कहा कि वे सरकार के साथ हैं, तब गीता वाजपेई ने उन्हें टोक दिया। कहा कि अगर सरकार कोई गलत कार्य कर रही है, तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों और एससी-एसटी एक्ट सही नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें