फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बारिश के कारण ओवरफ्लो होने से कटी नहर, कई एकड़ धान की फसल पानी में डूबी

मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 03:00 PM IST

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव के समीप निगोही ब्रांच नहर कटने से कई एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। फसल डूबने से किसान परेशान दिखे। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकरियों ने बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निगोही ब्रांच नहर गांव दियूरिया, पसगवां, बढ़ेपुराज़, सिसेसिया, हेमपुरा समेत कई गांव के पास होते हुए जाती है। नहर के पानी से किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते थे। लेकिन एक दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नहर ओवरफ्लो होने से नहर कट गई और उसका पानी आसपास खेतों में जाने से धान की फसल जलमग्न हो गई। किसान उधम सिंह और हुकुमलाल ने बताया कि नहर कटने से कई एकड़ धान की फसल डूबने से काफी नुकसान हो गया है। अधिकारी भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। सिंचाई विभाग के जेई अनिल कुमार ने कहा कि नहर को बाधने का कार्य कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें