पीलीभीत में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने व्यापारी नेता व उनके साथियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना के बाद भाजपा नेता के साथ तमाम कार्यकर्ता थाने में जुट गए और हंगामा किया। जानकारी पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सुनगढ़ी पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही जमा रहेंगे।