फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बाढ से बेहाल: पीलीभीत में ग्रामीणों ने पेड़ पर 3 दिन गुजार बचाई जान

Thu, 21 Oct 2021 01:30 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के कई इलाकों में  बाढ़ ने कहर मचाया है। पीलीभीत की तस्वीर देख कर आपको अंदाजा लग जाएगा कि बाढ़ ने किस तरीके से लोगों को बेघर तो किया ही है साथ ही उनकी जान पर भी बना आई है। छप्पर पर चढ़े यह लोग मदद के इंतजार में थे मोबाइल से अपना ही वीडियो बनाकर गांव वालों को भेज मदद मांगी।  शारदा नदी पर आई बाढ़ से बमनपुर गांव के लोग ऐसे परेशान हुए तीन दिनों तक पेड़ पर चढ़कर छप्पर बनाकर अपनी जान बचानी पड़ी। इनके मवेशी भी बाढ़ के पानी में बह गये। पेड़ का फंसे लोगों ने गांव वालों को लगातार वीडियो बनाकर भेजे जिसके बाद इन तक मदद पहुंची लेकिन इन तक मदद पहुंचने में 3 दिन लग गए। इस छप्पर पर बैठे लोग 3 दिनों तक  डर के साए में जी रहे थे कि कब बाढ़ का पानी बढ़ जाएगा और कब वो बह जाएंगे। फिलहाल अफसरों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर इनको निकाल लिया है। कुछ लोग अभी भी इनकी तरह है जो फंसे हुए हैं और राहत और मदद कार्य के जरीये इन तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें