पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंगलवार सुबह जंगल सफारी के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे सैलानी रोमांचित हो गए। झाड़ियों में छिपे हिरण का शिकार करने के लिए बाघ घात लगाए दिखा और कुछ ही पल में वह शिकार के पीछे दौड़ा। हालांकि हिरन चकमा देकर भाग गया। सैलानियों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया।