फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में खंभे से टकराई ट्रैक्टर ट्राॅली, चालक की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर गांव तिगाई के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। ककरौली थाने के गांव बेहड़ा सादात निवासी रोहित (24) शुगर मिल से निकलने वाली छाई को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में ले जाने का कार्य करता था। रात करीब एक बजे वह छाई को डालकर शुगर मिल में आ रहा था। जब वह जीटी रोड पर गांव तिगाई के निकट पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के निकट एक खंभे से टकरा गया। हादसे में रोहित घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें