फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हिंदू दुकानदार के खिलाफ ऑडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में हिंदू दुकानदार के खिलाफ ऑडियो वायरल करने के मामले में आरोपी युवक प्रवेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ यतेंद्र सिंह नागर का कहना है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने बहिष्कार की बात से इन्कार किया है। जांच कराई जा रही है। मीरापुर में सोमवार को ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हिंदू दुकानदार का बहिष्कार करने और सामान न खरीदने की अपील की गई। इस ऑडियो की जांच के बाद सामने आया कि दुकानदार का ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के चलते व्यक्ति यह ऑडियो वायरल की गई थी। ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति प्रवेश को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें