जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के रूप में दिल्ली निवासी तीन युवक मुजफ्फरनगर से होकर गुजरे। उनका कहना था कि आज के युवाओं को हमारे महापुरुषों के बारे में ज्ञान नहीं है। इसी कारण वे इस रूप में कांवड़ लेने निकले हैं।