मुजफ्फरनगर में जहर खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया और जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि विवाहित ने आत्महत्या की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।