खतौली ब्लॉक के गांव मोघपुर निवासी सुदेश पाल मालिक ने अपनी मां जगबीरी देवी (95) को बग्गी में बैठाकर प्रयागराज के लिए पदयात्रा शुरू की। सुदेशपाल अपनी मां के इकलौते पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैर खराब हो चुके थे। मां के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो गए हैं, इसलिए वह अपनी माता को लेकर प्रयागराज के लिए निकले हैं।