फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मीनाक्षी चौक पर महर्षि वाल्मीकि चौक लिखे हुए लगाए होर्डिग्स

मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने नगर के मीनाक्षी चौक का नाम बदल कर महर्षि वाल्मीकि चौक रखने की मांग उठाई है। संगठन ने इस बारे में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मीनाक्षी चौक पर महर्षि वाल्मीकि चौक लिखे हुए होर्डिग्स लगवा दिए। जिन्हें प्रशासन ने उतरवा दिए। मंगलवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी चौक पर महर्षि वाल्मीकि चौक लिखे हुए होर्डिग्स लगवा दिए। इस बारे में किसी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने नगर पालिका अधिकारियों को जानकारी दी। कोई विवाद न बने इसके लिए मीनाक्षी चौक पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। दोपहर में नगर पालिका प्रशासन ने मीनाक्षी चौक पर लगाए तीन होर्डिंग्स उतरवा दिए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि होर्डिंग्स को लेकर किसी ने कोई शिकायत नही की। हिंदू युवा वाहिनी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुचा ने कहा कि मीनाक्षी सिनेमा के नाम पर चौक का नाम पड़ा है। मीनाक्षी चौक का न तो पहले कोई अस्तित्व था और न अब है। कई सालों से इस चौक का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि चौक रखे जाने की मांग की जाती रही है। इसके लिए उनका संगठन आवाज उठाता आ रहा है। बोर्ड हटाने के मामले में वह एसएसपी से मिलेंगे। बोर्ड लगाने से कोई माहौल खराब नही हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें