फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो किशोर झुलसे; संचालक फरार, जांच के लिए कमेटी गठित

Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 01:45 PM IST

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से दो किशोर झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में झुलसे किशोरों की पहचान कासिम और हुजैफा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया है और गोदाम के संचालन के लिए कोई वैध लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। यह गोदाम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज के घेर में स्थित था, जिसे लोनी (गाजियाबाद) के कुछ लोगों ने किराए पर लिया हुआ था और वहां पटाखे बनाने का काम चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना यतेंद्र सिंह नागर और रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें