मुजफ्फरनगर में यूरिया के लिए किसानों ने पीनना समिति पर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि वह सुबह छह बजे कतार में खड़े हो गए थे, लेकिन सुबह 11 बजे तक भी खाद नहीं मिला। अधिकारी रोजाना एक दिन का समय बढ़ाकर दे देते हैं, लेकिन जब किसान पहुंचते हैं तो खाद नहीं मिलता। किसान संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, मुरसलीन और हरदेव ने कहा कि खाद नहीं मिलने से परेशानी खड़ी हो गई है। हंगामा होने पर समिति में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। किसानों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पानीपत-खटीमा हाईवे जाम किया जाएगा।