फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शहीद भगतसिंह पर टिप्पणी से आक्रोश, किसान समीति ने फूंका सांसद इमरान मसूद का पुतला

मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति ने महावीर चौक पर सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंका। शहीद भगत सिंह की तुलना हमास से किए जाने पर नाराजगी जताई। सरपंच राजपाल सिंह की अध्यक्षता में राजकीय मैदान में एकत्र हुए और यहां से रैली के रूप में इमरान मसूद के खिलाफ नारे लगाते हुए महावीर चौक पर पहुंचे। यहां पर सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंका गया। मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया क्रांतिकारी हमारे लिए राम कृष्ण बुद्ध के समान हैं। इमरान मसूद ने घटिया बयान देकर खुलेआम क्रांतिकारियों का अपमान किया है। 30 अक्तूबर को सांसद इमरान मसूद के मुजफ्फरनगर आने पर काले झंडे दिखाए जायेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें