कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिहाज से 9 सुपर जोन, 16 जोन और 89 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अधिकारियों की तैनाती के साथ बुधवार रात से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और आम लोगों को भी कम से कम परेशानी हो। हालांकि, कांवड़ मार्ग और हाईवे पर कई कट अब भी खुले होने से हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इन कटों को समय रहते बंद करने या अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।