फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पहचान छिपाकर विवाह और ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 18 Jun 2026 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। नोएडा में रहने वाली मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी एक भाजपा महिला नेता ने एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, विवाह करने और आर्थिक ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला ने हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात मेरठ रोड स्थित एक विश्राम स्थल पर आरोपी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अनाथ बताते हुए उसका विश्वास जीता और बाद में विवाह का प्रस्ताव रखा। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपना वास्तविक नाम छिपाकर दूसरा नाम बताया और उसे धोखे में रखा। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उसे एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर विवाह कराया गया, जहां आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने मकान निर्माण के नाम पर उससे लगभग 30 लाख रुपये लिए तथा विभिन्न तरीकों से आर्थिक नुकसान पहुंचाया। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें