फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 11500 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर

Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 01:11 PM IST

मुजफ्फरनगर में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 11,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एमडीए के अवर अभियंता भरत पाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण जोन-2 में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जानसठ रोड स्थित शेरनगर क्षेत्र में मुकम्मिल द्वारा करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण कराया गया था। इसके अलावा नई मंडी जानसठ रोड पर मैट्रो कुर्सी गोदाम के बराबर में अवैध कॉलोनाइजर रघुराज लाला द्वारा लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की गई थी, जिसे विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इन अवैध निर्माणों के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे। बावजूद इसके भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त करा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें