फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में 30 मार्च को जाट भरेंगे हुंकार, धर्मवीर बालियान बोले-बिना आरक्षण के नहीं होगा जाटों का भला

मुजफ्फरनगर जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि बिना आरक्षण के जाट समाज का भला नहीं होगा। समाज ने तरक्की की है, लेकिन पिछले कुछ सालों से जनसंख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। सिसौली में 30 मार्च को होने जा रही जाट आरक्षण महापंचायत के लिए शुक्रवार को उन्होंने बरवाला, सिसौली , खेड़ी गनी , मोहमदपुर, फुगाना गांव में सभाएं की। गांव फुगाना में सभा की अध्यक्षता बीरसेन और संचालन जयवीर सिंह ने किया। बालियान ने कहा कि बिना आरक्षण हासिल कर समाज का भला नहीं हो सकता , क्योंकि हमारे समक्ष जो बिरादरी है , उनको आरक्षण मिल रहा है। उसकी वजह से दूसरी बिरादरी बहुत आगे बढ़ रही है। हमारा समाज बिना आरक्षण के पिछड़ रहा है। बच्चों के भविष्य के लिए सिसौली पहुंचे और महापंचायत में शामिल हो जाएं। इस मौके परओमकार अहलावत, बिट्टू सिखेड़ा, राधेश्याम बालियान, सतेंद्र राठी, राकेश बलियान, राहुल पवार , पंकज मालिक ,जितेंद्र मलिक विनोद मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें