मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और मुख्य अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमले जैसी स्थिति में सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत करना रहा।