फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सिसौली महापंचायत को अखिल भारतीय जाट महासभा का समर्थन

मुजफ्फरनगर में जाट आरक्षण और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सिसौली में 30 मार्च को होने जा रही महापंचायत के लिए अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी समर्थन दे दिया है। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि सामाजिक मुद्दों पर मंथन होगा। जाट समाज के जनप्रतिनिधि और खाप चौधरी भी शामिल होंगे। जानसठ रोड पर टिकैत चौक के निकट स्थित जाट महासभा के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में धर्मवीर बालियान ने बताया कि अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने समर्थन दिया है। आरक्षण के लिए होने जा रही महापंचायत को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांव के लोग एकजुट हो रहे हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजन होगा। जिला महासचिव ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए पहल की गई है। प्रत्येक गांव से सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर अरविंद जौहल, सविंद्र राठी, कुलदीप चौधरी, अनुज बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पंवार, अंकुर काकरान, अमन रॉयल, कार्तिक राठी मौजूद रहे। उधर, संगठन ने बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें