फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके राम: मुजफ्फरनगर में सज गए सारे धाम, आज आ रहे हैं श्रीराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 21 Jan 2024 09:30 PM IST

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुजफ्फरनगर  जिला राममय है। गांव से लेकर शहर तक करीब 527 धार्मिक स्थलों को सजाया गया। प्रमुख स्थान रोशनी से जगमग हैं। मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घरों में रोशनी की तैयारी है। खुशी में छुड़ाने के लिए पटाखों की खूब खरीदारी की गई। खतौली गंगनहर पर 1100 दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।



राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी...पूरे दिन डीजे पर गांव-गांव में धुन बजती रही। घरों में सफाई की गई। मंदिरों को सजाया गया। देहात एवं नगर में दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी की गई। शिव चौक से राम शोभायात्रा निकाली जाएगी।

महाआरती में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहेंगे। मकानों को रंगीन झालरों से सजाया गया। दूधली, कुटेसरा, दहचंद, पावटी, पीपलशाह आदि में मंदिरों में कार्यक्रमों को भव्य बनाने में ग्रामीण जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें