फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले में 18 जनवरी को होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को शुचिता और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में बनाए गए 10 केंद्रों पर लगभग 3735 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जेएनवी बघरा की प्रधानाचार्य एवं डीएलओ सुमनलता यादव ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रभारियों को बच्चों के बैठने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रत्येक ब्लॉक का बनाया एक केंद्र
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक ब्लॉक के अभ्यर्थियों को एक ही विद्यालय पर केंद्र आवंटित किया है। इनमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, जय हिंद कॉलेज चरथावल, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, बरला इंटर कॉलेज बरला, डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना, इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें