फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोमबत्ती से लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव रियावली में शुक्रवार की रात में मोमबत्ती से लगी आग के कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। रात के समय गृह स्वामी अपनी पत्नी सहित डेयरी पर काम करने गए हुए थे।
विज्ञापन

रियावली निवासी जुल्फिकार अपनी पत्नी सहित गांव में स्थित दूध की डेयरी पर काम करता है। शुक्रवार की रात में जुल्फिकार अपनी पत्नी सहित डेयरी पर मजदूरी करने चला गया। जबकि घर में उसका नौ वर्षीय बेटा इमरान मौजूद था। जुल्फिकार ने रात में रोशनी के लिए घर में मोमबत्ती लगा रखी थी। रात में किसी समय मोमबत्ती संदूक से नीचे गिर गई। जिस कारण वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। आग देखकर इमरान ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखे कपडे, अनाज, चारपाई आदि सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर जुल्फिकार और उसकी पत्नी भी घर पहुंच गए। जुल्फिकार ने बताया कि आग के कारण मोमबत्ती से लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें