नागफनी थाना क्षेत्र में छत पर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा आठवीं का छात्र लक्ष्य यादव बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। छात्र टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ छत पर क्रिकेट खेलने पहुंच गया था। टीचर और साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कटघर थाना क्षेत्र के बरवालान निवासी सतीश यादव का बड़ा बेटा लक्ष्य यादव(16) 8वीं कक्षा का छात्र था। लक्ष्य यादव नागफनी के बंगला गांव निवासी सोनू चौहान और उनकी पत्नी झनक से ट्यूशन पढ़ता था।