चंदौसी के गांव कादलपुर के सब्जी विक्रेता जसवंत दिवाकर (28) चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। उसका लहूलुहान शव गांव से 50 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। गर्दन पर बायी ओर चाकू से काटने और पीठ पर घसीटने के निशान हैं। गले में शर्ट का फंदा भी लिपटा हुआ था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।