फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अब जनता की नहीं अहंकार की पार्टी : राजीव चन्ना

सपा में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना और पूर्व पदाधिकारी मनमोहन सैनी का रविवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने कहा कि भाजपा अब जनता की पार्टी नहीं, अहंकार की पार्टी बन गई है। वहां कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं, सिर्फ पूंजीपतियों की सुनी जाती है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। मनमोहन सैनी ने कहा कि भाजपा में सिर्फ जुमलेबाजी है, जमीन पर कोई काम नहीं। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और किसान आज सबसे ज्यादा परेशान भाजपा सरकार में हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, फुरकान अली, वेदप्रकाश सैनी, कैसर अली कुद्दूसी, जहांनउल्ला खान, जयपाल सैनी, विजयवीर यादव, धर्मेंद्र यादव, हाजी मन्नू कुरैशी, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें