सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन एवं कमेटी खिदमते खल्क ने रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर लावारिस शवों की अस्थियों का विधिवत विसर्जन कराया। संस्था को इस साल कुल 269 लावारिस शव मिले। इनमें से हिंदू समुदाय के 187 और मुस्लिम समुदाय के 82 शव थे। संस्था की ओर से हिंदू शवों का अंतिम संस्कार और मुस्लिम शवों को दफनाया गया।