मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे के सामने रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ने पहुंची रेलवे टीम का व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कारोबारियों के समर्थन में शहर विधायक रितेश गुप्ता भी पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से वार्ता की।