फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलारी में लगने वाला नेजा मेला भी स्थगित, हिंदूवादी संगठन बोले- देशद्रोही की याद में नहीं होगा आयोजन

विमल शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 05:30 PM IST

नेजा मेला आयोजन को लेकर संभल का असर बुधवार को मुरादाबाद के बिलारी में भी दिखा। यहां भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थांवला गांव में लगने वाले नेजा मेला पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की। हिंदू संगठनों के विरोध के चलते फिलहाल थांवला का नेजा मेला स्थगित हो गया है। बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव के मोहल्ला पड़ाव में सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह है। इसी दरगाह पर सदियों से नेजा मेला लगता चला आ रहा है। इस वर्ष आगामी दो अप्रैल से नेजा मेला शुरू होगा। ग्राम पंचायत थांवला द्वारा तीन दिन पहले बारह लाख रुपये में नीलामी करके नेजा मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें