फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में पार्षदों ने प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

शहर के वार्डों में कराए जा रहे कार्य को लेकर पार्षदों में महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त संजय चौहान के प्रति असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। पार्षद एकता जिंदाबाद संगठन के बैनर तले कई पार्षदों ने बुधवार को पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर नौ सूत्री ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। संगठन अध्यक्ष पार्षद हाजी तैयब अंसारी, पार्षद मौअज्जम अली की अगुवाई में पार्षद कंपनी बाग स्थित गांधी मूर्ति पर एकत्र हुए। वहां सभा की, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मुस्लिम, पिछड़े और दलित पार्षदों के वार्ड में 15वें वित्त की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें