सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में किसान सुरेश (55) की पीट- पीटकर हत्या करने वाले उसके भाई विजय, विजय के दो बेटे सरजीत और रंजीत और ट्रैक्टर चालक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने कबूला है वह जमीन पर कब्जा करने और फसल को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादने के इरादे से ही पहुंचे थे।