पीटीई की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा देने के लिए कई अभ्यर्थी एक दिन पहले ही महानगर पहुंच गए थे, ताकि केंद्र तक पहुंचने में देरी न हो। अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे, जिससे शहर में दिनभर आवाजाही बढ़ी।