उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को उपचार व्यवस्था और अस्पताल के रखरखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में खड़ी कबाड़ एंबुलेंसों को जल्द हटाने के लिए भी कहा गया।