फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ वैवाहिक सम्मेलन नवंबर में कराने का निर्णय

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की ओर से तीज उत्सव, भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती और कायस्थ वैवाहिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने की और संचालन राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कायस्थ वैवाहिक सम्मेलन नवंबर में कराने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की तैयारियों और जिम्मेदारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी। प्रदीप सक्सेना ने कहा कि विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवार लगातार संपर्क कर रहे हैं और सम्मेलन से उन्हें बेहतर मंच मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें