कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और आराध्यम इंफ्रा बिल्डर्स कंपनी के पूर्व डायरेक्टर सचिन चौधरी और उनकी पत्नी आभा चौधरी व एक अन्य आरोपी संदीप ने धोखाधड़ी और गबन के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए थे। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 20-20 हजार रुपये के निजी बंधपत्र दाखिल करने पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।