ओडिशा में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार की रात मुरादाबाद जिले के सभी पुलिस थानों में भाकियू टिकैत ने सांकेतिक धरना दिया था लेकिन कुंदरकी थाने में धरने के दौरान पुलिस की भाकियू के कुंदरकी ब्लॉकाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह से नोकझोंक हो गई थी जिसका वीडियो भी सामने आई है जिसमें थाना प्रभारी जसपाल सिंह और उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मी किसानों के पाल (दरी) को पैर से हटाते नजर आ रहे हैं जोकि ब्लॉकाध्यक्ष से कह रहे हैं कि थाने में नहीं बैठोगे जिला मुख्यालय पर जाकर धरना दो।