मॉडर्न पब्लिक स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीन मिडोज स्कूल और सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।