सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा और बनारस की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में आगरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।