तिगरी गंगा मेला सिर्फ पुण्य कमाने का ही स्थल नहीं है, बल्कि यह हजारों लोगों के लिए रोजगार मुहैया कराने के साथ ही कमाई का भी जरिया है। मेले में ऊंट लेकर शाहजहांपुर के युवक का कहना है कि वह अच्छी कमाई कर रहे हैं। करीब पांच किमी के दायरे में तिगरी गंगा मेला लगा है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के तंबू लगे हैं। जो भोर होते ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।