उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रामगंगा बाईपास के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके बाद बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछी से जोरदार टक्कर मार दी।