विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर द्वारा राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में महिलाओं की सुविधा हेतु ब्रेस्ट फीडिंग रूम (स्तनपान कक्ष) का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाली माताओं को अपने शिशुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण में स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है।