फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विंध्याचल मंदिर में जूता पहन ड्यूटी करते दिखे सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी, एडीओ कृषि निलंबित

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को विंध्याचल मंदिर में जूते-चप्पल पहनकर पहुंचने की तीन घटनाएं प्रकाश में आईं। दो मामले में प्रशासन से जुड़े अधिकारियों तथा एक पुलिसकर्मी से संबंधित हैं। यह गलती दिखने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाई। पूरे दिन ये घटनाएं सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं। उधर, जूते पहनकर मंदिर जाने पर एडीओ कृषि को निलंबित कर दिया गया है। रविवार को अलग-अलग समय पर तीन लोग जूते और चप्पल पहनकर मंदिर में पहुंच गए। पहली घटना भोर में मंगला आरती के आसपास की है। एक श्रद्धालु चप्पल पहनकर मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के लिए पहुंच गया। दर्शनार्थी के साथ पुलिस व तीर्थ पुरोहित भी साथ में गए थे, परंतु किसी का ध्यान दर्शनार्थी के चप्पल पर नहीं गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें