मिर्जापुर नगर के महंथ शिवाला स्थित एक होटल में रोटरी क्लब मिर्जापुर एलाइट की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अतिथियों को सम्मानित किया गया। रोटरी पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान जताया तथा समाजसेवा के कार्यों में सहयोग का आह्वान किया।