इमामबाड़ा स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के दौरान संत निवास के छत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुजारी राज बिंद ने कि मंगलवार की रात हुए बारिश से मंदिर परिसर स्थित संत निवास के छत का पिछला हिस्सा अचानक गिर गया। रात होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह जब पूजा करने मंदिर आया तो संत निवास की छत गिरा हुआ था।